सिस्ट कौन हटाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 15:08

डॉक्टर से इंजेक्शन के बारे में पूछें: अगर सिस्ट संक्रमित हो या पीड़ादायक हो तो डॉक्टर सिस्ट में दवाएं इंजेक्ट कर सकते हैं | परन्तु, इससे सिस्ट पूरी तरह से नहीं निकलती, लेकिन लालिमा और सूजन कम हो जाती हैं | इससे सिस्ट बहुत कम दिखाई देने योग्य हो जाती है

सिस्ट को ड्रेन करें: अगर सिस्ट बढती ही जा रही हो या दर्द युक्त और असुविधाजनक हो गयी हो तो इसे चिकित्सीय रूप से हटा सकते हैं | डॉक्टर आपकी सिस्ट को काटकर इसे खोलकर ड्रेन कर सकते हैं |
डॉक्टर सिस्ट में एक छोटा सा चीरा लगायेंगे और बने हुए तरल को धीरे से बाहर निकाल लेंगे | यह प्रक्रिया सामान्य रूप से जल्दी हो जाती है और इसमें दर्द भी नहीं होता |

सर्जरी के बारे में जानें: सिस्ट के समूल नाश का सिर्फ एकमात्र उपाय है-सर्जरी | अगर आप सिस्ट को पूरी तरह से हटाना चाहते हैं तो डॉक्टर से इसकी सर्जरी करवाने के बारे में बात करें |
सिस्ट को हटाने के लिए बहुत छोटी सी सर्जरी की जाती है | इसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगता और रिकवरी भी अपेक्षाकृत जल्दी हो जाती है | परन्तु, आपको सर्जरी के बाद, डॉक्टर के पास अपने टाँके निकलवाने के लिए वापस आना होता है
सर्जरी बहुत सुरक्षित होती है और सामान्यतः सिस्ट के बनने को रोकती है

डॉक्टर से सिस्ट को ड्रेन करने के बारे में पूछें: सिस्ट को हटाने के लिए उसे ड्रेन करने के लिए आपको डॉक्टर की आवश्यकता होती है | अगर बेकर्स सिस्ट आर.आई.सी.ई. सिद्धांत के द्वारा कोई प्रतिक्रिया न दे तो इसे चिकित्सीय रूप से निकलवाने के लिए डॉक्टर को दिखाएँ |
एक सुई के द्वारा घुटने के तरल को ड्रेन किया जायेगा | हालाँकि, यह अत्यधिक पीड़ादायक नहीं होता, लेकिन कई लोगों को इससे घबराहट से प्रेरित गतिविधियां होने लगती हैं | अगर आपको सुई से डर लगता हो तो अपने सहारे के लिए अपने साथ किसी दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को ले जाएँ
डॉक्टर के द्वारा सिस्ट को ड्रेन कर देने के बाद बेकर्स सिस्ट चली जाएगी परन्तु, भविष्य में फिर से सिस्ट के होने की सम्भावना होगी | डॉक्टर से उन सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियों के बारे में पूछें जिनसे सिस्ट हो सकती है

फिजिकल थेरेपी (physical therapy) में सहभागी बनें: सिस्ट को ड्रेन कराने के बाद, आपके डॉक्टर आपको नियमित रूप से फिजिकल थेरेपी में व्यस्त रहने की सिफारिश कर सकते हैं | अभ्यस्त थेरापिस्ट के द्वारा धीमी गति से करवाई जाने वाली गतिविधियों से आपको जोड़ों की परेशानी को कम करने में और सिस्ट को बनाने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को पहचानने में मदद मिल सकती है | सिस्ट को ड्रेन कराने के बाद, अपने डॉक्टर से फिजिकल थेरेपी की सिफारिश करने के लिए बात करें |

देखें और इंतज़ार करें: ओवेरियन सिस्ट तरल से भरी हुई सिस्ट होती हैं जो ओवरी की सतह पर पाई जाती हैं | दुर्भाग्यवश, इन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है | प्रारंभिक डायग्नोसिस करने के बाद इनके लिए सबसे अच्छा उपाय नज़र रखना और इंतज़ार करना ही होता है |
कुछ ओवेरियन सिस्ट स्वतः ही चली जाती हैं | डॉक्टर आपको कुछ समय इंतज़ार करने के लिए कह सकते हैं और इसके निकल जाने के कुछ महीनों बाद, फिर से परीक्षण कर सकते है |
डॉक्टर सिस्ट में होने वाले आकार के परिवर्तन को देखने के लिए नियमित रूप से सिस्ट पर नज़र रखेंगे | एक विशेष बिंदु के बाद, चिकित्सीय देखभाल ज़रूरी हो सकती है

बर्थ कण्ट्रोल पिल्स (birth control pills) के बारे में जानें: ओवेरियन सिस्ट को कम करने के लिए सामान्यतः बर्थ कण्ट्रोल पिल्स ही सबसे पहला इलाज़ हैं | डॉक्टर से हार्मोनल बर्थ कण्ट्रोल पिल्स पर्चे पर लिखने के बारे में बात करें |
हार्मोनल बर्थ कण्ट्रोल पिल्स पहले से उपस्थित सिस्ट के आकार को घटा सकती हैं और भविष्य में होने वाली सिस्ट से सुरक्षा प्रदान करती हैं | ये ओवेरियन कैंसर होने की सम्भावना को भी कम करती हैं, विशेषरूप से अगर आप इन्हें लम्बे समय तक उपयोग करते रह

बर्थ कण्ट्रोल पिल्स 7 दिन की प्लेसिबो पिल्स के साथ 21 दिन की गोलियों के पैक में आती हैं | मोटेतौर पर आपको प्रतिदिन एक ही समय एक गोली या पिल लेनी होती है | प्लेसिबो पिल्स लेने के दौरान आप पीरियड आने की अपेक्षा कर सकती हैं | परन्तु, बर्थ कण्ट्रोल पिल्स लेने पर कभी-कभार आपका पीरियड नहीं भी आता है या बहुत हल्का आ सकता है
कुछ महिलाएं जब पहली बार हार्मोनल बर्थ कण्ट्रोल पिल्स लेती हैं तब साइड इफेक्ट्स अनुभव करती हैं जैसे ब्रैस्ट में दर्द, मूड बदलना या मसिक्चाक्र के बीच रक्तस्त्राव | ये साइड इफेक्ट्स सामान्यतः कुछ महीनों के बाद कम हो जाते हैं का
सर्जरी के

बारे में सोचें: ओवारियन सिस्ट पीड़ादायक हो सकती हैं और अगर ये लगातार बढती रहें तो खतरनाक हो सकती हैं | अगर आपकी सिस्ट स्वतः ठीक न हो तो डॉक्टर उपचार के लिए सर्जरी की सिफारिश कर सकते हैं |
अगर 2 3 मासिकचक्र के बाद भी सिस्ट बनी रहे तो डॉक्टर सर्जरी के द्वारा इसे हटाने की सिफारिश कर सकते हैं | ये सिस्ट बड़ी होने पर दर्द कर सकती हैं और मासिकचक्र को अनियमित कर सकती हैं |

कुछ प्रकार की सर्जरी में, पूरी संक्रमित ओवरी को निकाल दिया जाता है | परन्तु, कई केसेस में डॉक्टर ओवरी में लगी हुई सिस्ट को निकालकर ओवरी को सुरक्षित कर सकते हैं | बहुत ही कम केसेस में, सिस्ट कैंसर उत्पन्न करने वाली होती है | अगर ऐसा केस हो तो डॉक्टर संभवतः सारे प्रजनन अंगों को निकाल देंगे |

यथाक्रम पैप स्मीयर (pap smears) कराएँ: ओवेरियन सिस्ट से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसकी रोकथाम करें | नियमित पैप स्मीयर कराएं और अपने मासिकचक्र में होने वाले किसी भी प्रकार के परिवर्तन के प्रति सचेत रहें | जितने जल्दी ओवेरियन सिस्ट का पता चलेगा, इसका इलाज़ करना भी उतना ही आसान होगा |


उन हेयर फोलिकल्स को हटा दें जिनके कारण सिस्ट होती है: पिलोनिडल सिस्ट एक ऐसी सिस्ट है जो अधिकतर नितम्ब या कमर के आस-पास होती है | यह सिस्ट नर्म, छूने पर गर्म लगने वाली हो सकती है और पस या अन्य स्त्रावों का उत्पादन कर सकती है | इस सिस्ट को बढ़ने से रोकने के लियें इसके चारों ओर के हिस्से साफ़ और सूखे रखें | पिलोनिडल सिस्ट अधिकतर अन्तर्वर्धित बालों के कारण होती है इसलिए सिस्ट के आस-पास उपस्थित हेयर फोलिकल्स को हटा दें |
सिस्ट का परीक्षण करें: यह सिस्ट प्रबल रूप से गंभीर संक्रमण पैदा कर सकती है, आपको हमेशा इनका परीक्षण किसी चिकित्सा विशेषज्ञ से ही कराना चाहिए | जब भी आपको पिलोनिडल सिस्ट बनती हुई दिखाई दे, डॉक्टर को दिखाएँ |


सामान्यतः डॉक्टर इसके लिए आपका एक छोटा सा शारीरिक परीक्षण करेंगें और सिस्ट को देखेंगें | डॉक्टर आपसे इस सिस्ट से होने वाले किसी भी प्रकार के ड्रेनेज या स्त्राव, सिस्ट में होने वाले दर्द और सिस्ट कितने समय से है, इसके बारे में भी पूछेंगे
सिस्ट के साथ अन्य लक्षणों के बारे में भी डॉक्टर आपसे जानकारी ले सकते हैं | अगर सिस्ट के कारण चकत्ते या बुखार आये तो डॉक्टर सिस्ट को हटाने की सिफारिश कर सकते हैं | अगर सिस्ट की वज़ह से कोई परेशानी न हो तो किसी प्रकार के उपचार की ज़रूरत नहीं होती

सिस्ट को ड्रेन करें: पिलोनिडल सिस्ट को हटाने का सबसे कम आक्रामक उपाय है कि इसमें नश्तर लगायें और इसे सुखाएं | डॉक्टर सिस्ट में एक छोटा सा छेद बनाएंगे और अतिरिक्त तरल को बाहर निकाल लेंगे | इसके बाद सिस्ट को गौज (gauze) से पैक कर देंगे | संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टर आपके लिए एंटीबायोटिक्स लिख सकते हैं |

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info